उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

जी 20 होने से पहले ही हुई फूलों की चोरी-पढ़े किया है पूरा मामला……

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर-विदेशी मेहमानो के स्वागत में सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और शोभादार पौधो के चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे परेशान जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए है। डीएम के निर्देश के बाद जिला पुलिस अज्ञात फूल चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिन-रात की मेहनत लाई रंग, विजय कर्नाटक ने सबसे पहले पूरा किया एसआईआर लक्ष्य

 

रामनगर में 28 से 30 मार्च तक जी20 का सम्मेलन होना है। ऐसे में प्रशासन द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक के रूट पर सौंदर्यकरण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लेकिन सड़क के बीचों बीच लगाए जा रहे फूल के पेड़ और सौभादारा पेड़ो को अराजकतत्वों द्वारा चोरी किया जा रहा है। जिससे जिला प्रशासन और ठेकेदार परेशान नजर आ रहे है। इतना ही नहीं सड़क किनारे लगाए गए सौर पैनल में भी अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात से पहले सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें, मंत्री कैड़ा ने दिए सख्त निर्देश

 

अब मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद पुलिस ने अज्ञातो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया की संबंधित ठेकेदार द्वारा बताया गया की सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और सौभादार पौधो की चोरी हो रही है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।