उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

तीन दिवसीय नाम संकीर्तन ने गांव को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित पिपरिया नंबर दो गांव में तीन दिवसीय अखंड महा नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आयोजन का संचालन ग्रामवासियों और कमेटी सदस्यों की संयुक्त भागीदारी से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गौला और नंधौर नदी के कटाव पर भी हुई चर्चा, ड्रेजिंग के लिए जल्द धनराशि जारी करने के निर्देश

विशेष अतिथि और समाजसेवी सुब्रत विश्वास ने कार्यक्रम में पहुंचकर कमेटी सदस्यों और ग्रामवासियों को हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “आपका जो प्यार और सम्मान मिला, उसके लिए जीवन भर आभारी रहूंगा। यह स्नेह और विश्वास मुझे समाज सेवा के कार्यों में प्रेरित करता है। मैं समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा और हर समाज के सम्मान के लिए कार्य करता रहूंगा।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशीले इंजेक्शन की तस्करी पर पुलिस का वार,20 इंजेक्शन के साथ युवक दबोचा

सुब्रत विश्वास ने भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और उनकी सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में कमेटी के अन्य सदस्य जैसे बिट्टू राय, समर सोनकर, गोविंद स्वर्णकार, कपिल मंडल, विराज विश्वास, राजेश, शुभंकर, किशोर, कौशल और कमल राजेश भी उपस्थित रहे।

आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों में आध्यात्मिक चेतना बढ़ाना और समाजिक सौहार्द को मजबूत करना बताया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस संकीर्तन ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और भक्तों में अध्यात्म के प्रति गहरी श्रद्धा जगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक, योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर जोर