उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

प्रशासन ने कसी अतिक्रमण के खिलाफ कमर,अतिक्रमणकारियों की अब कोई खैर नहीं…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी में ज़िला प्रशासन और नगर निगम संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने वाला है। शहर के हालात ऐसे हैं कि फुटपाथ पर भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है और दुकानदार सड़कों पर अपनी दुकान सजा रहे हैं। स्थाई दुकान होने के बावजूद अपनी दुकानों को आगे बढ़ा कर सड़कों तक पहुंचाने वाले दुकानदारों की अब कोई खैर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

 

साथ ही फुटपाथ पर भी किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि प्रशासन ने अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए हैं कि इस बार न तो किसी को रियायत दी जाएगी न कोई मोहलत,वहीँ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द नगर निगम और ज़िला प्रशासन संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ड्राइव शुरू करने  जा रहा है,

 

यह भी पढ़ें 👉  मतीन सिद्दीकी का रुद्रपुर में स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

लिहाजा उन्होंने पहले ही लोगों से अपील कर दी है कि फुटपाथ को कब्जा ना करें फुटपाथ पर दुकान ना लगाएं जो दुकानदार अपनी दुकान को अपनी सीमा से बाहर सड़क पर तक सामान रखते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल देखने वाली बात होगी कि क्या हर बार की तरह अतिक्रमण हटाओ अभियान की हवा निकलती है या अतिक्रमण साफ होता है।