उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, बनभूलपुरा में चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,320 रुपये की नकदी बरामद की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त, 122 एंकर का काम पूरा; 51 में से 36 पाइलिंग भी हुई पूरी

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को टीम गोला बाईपास रोड क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अखलाक हुसैन (42), पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 18, लाइन नंबर 17, लाल मस्जिद के पास, बनभूलपुरा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1,320 रुपये की नकदी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुक्तेश्वर में मौत का सफर, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर; तीन पर्यटकों की मौत

पुलिस टीम में शामिल रहे

कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल शिवम कुमार और कांस्टेबल यासीन शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की आय बढ़ाने और मंडी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश