उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

गैस को लेकर अफवाहों पर विराम: मुख्य सचिव ने दिया साफ संदेश….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने एलपीजी गैस को लेकर चल रही अफवाहों पर साफ और सख्त संदेश दिया है।

नैनीताल दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में घरेलू गैस के साथ-साथ छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए व्यावसायिक सिलेंडरों की भी नियमित और पर्याप्त आपूर्ति जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम बदला….

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर गैस मिल रही है और बाजार में किसी तरह की किल्लत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पैनिक होकर अनावश्यक स्टॉक न करें, क्योंकि सप्लाई चेन पूरी तरह मजबूत और व्यवस्थित है।

सरकार की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है जब गैस की कमी को लेकर चर्चाएं तेज थीं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हालात पूरी तरह सामान्य हैं और किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सशक्त बनाने के लिए वृहद चेकिंग अभियान….

खास बात:
सरकार ने जनता से संयम बनाए रखने और केवल जरूरत के अनुसार ही गैस लेने की अपील की है, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक सुचारु रूप से आपूर्ति बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम सुहावना….