उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एमबी पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित, छात्र-छात्राओं में उत्साह

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद प्रेरणा पार्क का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का देवभूमि उत्तराखंड से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद शांति, ज्ञान और आत्मसाक्षात्कार की खोज में कई बार कुमाऊं क्षेत्र आए थे तथा अल्मोड़ा और चंपावत स्थित मायावती आश्रम सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर सेवा शिविर में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य से लेकर राजस्व तक 27 विभागों ने दीं सेवाएं

उन्होंने कहा कि हिमालय की दिव्य ऊर्जा व्यक्ति के भीतर छिपी चेतना और गौरव को जागृत करने का कार्य करती है। स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के प्रखर प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने पूरी दुनिया को अध्यात्म और आधुनिकता के समन्वय का संदेश दिया।

कैबिनेट मंत्री ने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  29.65 करोड़ की लागत से बना धनगढ़ी सेतु जनता को समर्पित, कुमाऊँ-गढ़वाल को मिला मजबूत संपर्क

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सकारात्मक सोच और अनुशासन के माध्यम से युवा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती, बिंदुखत्ता में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

कार्यक्रम में जैविक बोर्ड सदस्य चंद्र प्रकाश, जगनमोहन सिंह, राकेश सिंह, हितेश उप्रेती सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।