उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

एसएसपी ने कंधों पर सजाए नए सितारे, नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का जश्न

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नैनीताल पुलिस परिवार में बुधवार को पदोन्नति के अवसर पर उल्लास और सम्मान का माहौल देखने को मिला। पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित गरिमामय पीपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी (सीओ) हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया, जबकि उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को पदोन्नति देकर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) का दायित्व सौंपा गया।

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर पारंपरिक रूप से नए अलंकार एवं सितारे सजाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने दोनों अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस हाई अलर्ट, रामनगर में वीआईपी ड्यूटी के लिए तैयार सुरक्षा तंत्र

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता के बल पर नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए नैनीताल पुलिस की कार्यशैली को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सैनी का रहा है उत्कृष्ट सेवाकाल

वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी का सेवाकाल उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने जनपद ऊधमसिंह नगर में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, पंतनगर और काशीपुर के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद जनपद चमोली में क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग और चमोली के पद पर रहते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस को लेकर नसीर इदरीसी ने किया दिल्ली पहुंचने का आह्वान

वर्तमान में नैनीताल जनपद में उन्होंने भवाली, लालकुआं, रामनगर और हल्द्वानी जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में क्षेत्राधिकारी के रूप में कार्य करते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अब तक दो बार सराहनीय सेवा सम्मान पदक/चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सुनील बिष्ट को मिला निरीक्षक का दायित्व

पदोन्नति प्राप्त कर निरीक्षक बने सुनील बिष्ट ने भी अपने सेवाकाल के दौरान ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद के विभिन्न थानों में कार्य करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की फीस पर प्रशासन का बड़ा फैसला, अब पीटीए की मंजूरी के बिना नहीं बढ़ेगी फीस

पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित समारोह के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) अंकित थपलियाल, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) विनय सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।