उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

सड़क, बिजली और पानी पर फोकस, मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों को दिया विकास का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को धारी ब्लॉक का दौरा कर ग्रामीणों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। युवा मोर्चा भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने क्षेत्र की जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई संत कबीर जयंती, समानता और सद्भाव का लिया संकल्प

मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जिन गांवों तक अभी तक सड़क सुविधा नहीं पहुंच सकी है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत शामिल कर लिया गया है। इन मार्गों के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जा चुके हैं और शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास की किरण गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बनेगा हॉर्टिकल्चर हब, मुक्तेश्वर में 100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित होगा

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा सभी लंबित कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून ने उत्तराखंड में दिखाया तांडव: पहली ही बारिश में नौ सड़कें बंद, 40 गांव कटे...15 हजार आबादी परेशान

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।