उत्तराखण्ड ज़रा हटके पिथौरागढ़

डीडीहाट में सनसनीखेज वारदात, युवक की हत्या के आरोप में वाहन चालक पर FIR

ख़बर शेयर करें -

डीडीहाट – पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक वाहन चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात दूनाकोट मार्ग पर कफलवा बैंड के समीप सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवक को खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंची और युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का असर, नैनीताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

मृतक की पहचान हुनेरा निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान (37) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

घटना के बाद मृतक की मां ने कोतवाली पहुंचकर एक वाहन चालक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा घर से डीडीहाट बाजार गया था और शाम को आरोपी वाहन चालक के साथ घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ धाम के लिए नैनीताल से आस्था की रेल रवाना, 37 श्रद्धालुओं को सांसद अजय भट्ट ने दी विदाई

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा की कवायद तेज, भूमि का लिया जायजा

क्षेत्राधिकारी डीडीहाट उमेश मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की मां की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।