उत्तराखण्ड क्राइम रुड़की

हरिद्वार में सनसनी: अज्ञात हमलावरों ने बसपा नेता पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती….

ख़बर शेयर करें -

रुड़की – उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता योगेश कुमार पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण उद्यमिता को पंख देने की पहल, धारी में छह गांवों में लगी चौपाल; 105 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

हमले में योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दवा कारोबार में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, काशीपुर में तीन प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हमले की संभावित वजह माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश तेज कर दी है, और क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट दे रही छात्राओं में अचानक मची भगदड़ जैसी स्थिति, एक छात्रा के चीखने के बाद फैली अफवाह