उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

काठगोदाम में युवती की मौत से सनसनी, मोबाइल मैसेज ने बढ़ाया शक….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

घटना हीरागढ़ दलीप सिंह क्षेत्र की है, जहां छात्रा दीया आर्य अपने घर में मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उसके मोबाइल से एक अजीब मैसेज उसके मुंहबोले भाई के पास पहुंचा। जब संपर्क नहीं हो पाया तो वह तुरंत घर पहुंचा। उसी दौरान छात्रा की मां भी काम से वापस लौट आई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी में अवैध शराब की खेप पकड़ी, बनभूलपुरा में युवक गिरफ्तार….

परिजन जब कमरे में पहुंचे तो छात्रा पंखे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार छात्रा एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है और परिवार में मां व तीन छोटी बहनें हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा विवाहित थी, लेकिन पिछले कुछ समय से पति से अलग रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी समेत चोरी का सामान बरामद, आरोपी निकले पुराने अपराधी….

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण, वीरों का हुआ सम्मान….