उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

 डंपर की चपेट में आकर स्कूली छात्रा की हुई मौत…..

ख़बर शेयर करें -

डंपर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की हुई दर्दनाक मौत…..

काशीपुर- उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर में सोमवार को डंपर की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जहां पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है तो वही आरोपी डंपर चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। आपको बता दें कि अहमद नगर निवासी छात्रा हरमन कौर बीएसबी इंटर कालेज में कक्षा 8 वी छात्रा थी।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे बनाम अतिक्रमणकारी बनभूलपुरा की 29 एकड़ भूमि पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अंतिम बहस….

 

रोजाना की तरह वह आज भी वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रही थी तभी अचानक वह डंपर की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा ने बताया कि डंपर की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का प्रहार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी….

उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दविश दी जा रही है। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या का युवाओं को संदेश “सिर्फ शिक्षित नहीं, अनुशासित और जिम्मेदार बनें युवा”….