उत्तराखण्ड अल्मोड़ा ज़रा हटके

सगे भाई बहन की नदी में डूबने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम…..

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-घर से बाज़ार के लिए निकले सगे भाई बहन की सुयाल नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बख गांव के रहने वाले थे। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर रात करीब 1 बजे विश्वनाथ से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नदी से दोनों शव बरामद किए। स्थानीय लोगों के मुताबिक भाई-बहन कल दोपहर घर से बाजार के लिए निकले थे। नदी में जिस जगह से दोनों के शव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर कथित धमकी का वीडियो वायरल, रामनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

उसके पास ही किशोर के कपड़े, तौलिया, एक नई वॉच और उसका रैपर मिला है। नगर से लगे ग्राम बख निवासी आदित्य नेगी (17) उसकी बहन भावना नेगी (16) सोमवार की दोपहर घर से बाजार के लिए निकले। शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी रात 8 बजे परिजनों ने पुलिस को दी। मोबाइल की लोकेशन से पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सुयाल नदी में सर्च आपरेशन चलाया।

 

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन को किया जागरूक

विश्वनाथ पुल से करीब एक किमी की दूरी पर नदी किनारे किशोर के कपड़े, एक तौलिया व एक नई वॉच पुलिस को मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस ने उसी स्थान पर सर्च आपरेशन चलाया तो रात करीब एक बजे किशोर का शव मिला। कुछ ही देर बाद किशोरी का शव भी बरामद हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक किशोरी नगर के एडम्स इंटर कॉलेज में 12 वी क्लास में पढ़ती थी। जबकि किशोर नगर के जीआईसी में दसवीं क्लास का छात्र था।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के दौरे से पहले नैनीताल पुलिस की ब्रीफिंग, वीआईपी रूट पर कड़ी निगरानी

दोनों ऑनलाइन घड़ी लेने के लिए घर से निकले थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने घड़ी ऑनलाइन आर्डर की थी। दोनों के पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो गई है। परिजनों ने बताया दोनों भाई बहन अल्मोड़ा में अपनी दादी के साथ किराए के कमरे में रहते थे। इन दिनों अवकाश में दोनों गांव गए हुए थे।