उत्तराखण्ड सियासत

खटीमा में सीएम धामी से मिले जनप्रतिनिधि और नागरिक, रखी समस्याएं….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/खटीमा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास और लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक नारा, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज.......

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआ पुलिस की बड़ी सफलता, 300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार….

अधिकारियों में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कस्तूभ मिश्रा और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड लोहियाहेड से देहरादून के लिए प्रस्थान किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, हजारों की सहभागिता….