उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

रामनगर में वीआईपी ड्यूटी की तैयारी पूरी, पुलिस को सख्त निर्देश….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। इसी क्रम में रामनगर स्थित पीएनजी डिग्री कॉलेज में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग देकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और प्रभावी एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाई-टेक होगी पुलिसिंग: ई-बीट बुक और डिजिटल साक्ष्य अनिवार्य….

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू को विशेष प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वीआईपी मूवमेंट के दौरान मार्गों से सभी अवरोध पहले ही हटाने और व्यवस्था को सुगम बनाए रखने पर जोर दिया गया।

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान शालीन और विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी निभाने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव ग्रोवर अध्यक्ष, सोनू विश्वास सचिव—नई कार्यकारिणी का हुआ गठन….

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था और रूट प्लानिंग को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी। बैठक में प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों को सम्मानित कर बढ़ाया राज्य की सांस्कृतिक धरोहर….