उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पर्यटक सीजन में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने जारी किया विशेष प्लान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वीकेंड के दौरान बढ़ने वाले पर्यटक दबाव और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 23 और 24 मई 2026 को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार यात्रा रूट पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। वहीं जनपद सीमा के भीतर के भारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोजगार को लेकर सरकार का बड़ा कदम, 483 युवाओं को मिली नौकरी

मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय इलाकों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार क्षेत्र स्थित पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर और खेड़ा चौकी के पास रोका जाएगा।

पुलिस के अनुसार बरेली रोड से आने वाले पर्यटक वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम के रास्ते पर्वतीय क्षेत्रों की ओर भेजा जाएगा। वहीं रुद्रपुर और पंतनगर की ओर से आने वाले पर्यटक वाहन एनएच-109 और गोलापार मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम बाईपास से लेकर कानून व्यवस्था तक, राज्यपाल ने ली विस्तृत जानकारी

रामनगर और बाजपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा से मंगोली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 23 और 24 मई को एलपीजी वाहनों को छोड़कर सब्जी, दूध और ईंधन जैसे आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों का संचालन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  19 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

इसके अलावा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा और नैनीताल से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास से डायवर्ट कर कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।