उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

पुलिस ने की डिजिटल वॉलिएंटर्स के साथ मीटिंग, दिए यह आवश्यक दिशा निर्देश….

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर-गुरुवार को एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी महोदय के निर्देशन में एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद उधम सिंह नगर में कार्यरत डिजिटल वॉलिंटियर्स के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य साइबर के माध्यम से बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए आमजन को किस तरह साइबर फ़्रॉड से जागरूक किया जाए

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम, चारधाम में बर्फबारी से लौटी ठंड….

 

और सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक व झूठी सूचनाओं को किस तरह रोका जा सकता है इस पर विस्तृत चर्चा की गई। महोदय द्वारा बताया गया कि आने वाला समय डिजिटल वॉर का होगा अतः हमें पहले से ही डिजिटल वारियर्स तैयार करने होंगे जो आने वाले समय में देश व राज्य की रक्षा कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर रेड में बड़ा खुलासा, असली के नाम पर बिक रहीं नकली NCERT किताबें….

 

एसपी सिटी रुद्रपुर महोदय द्वारा अच्छा कार्य करने वाले वॉलिएंटर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मीटिंग में सीओ ऑप्स अनुषा बड़ोला, मॉनिटरिंग सेल के अधिकारी कर्मचारी गण व जनपद के डिजिटल वॉलिएंटर्स मौजूद रहे।