उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्करों के कब्जे से स्मैक और बाइक बरामद

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.34 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान शिवलालपुर तिराहे से आगे काशीपुर-रामनगर रोड स्थित हिल टाउन होटल के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ ही समय में बरामद हुआ गुम मोबाइल,पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK06V-2398 के वाइजर में छिपाकर रखी गई काले रंग की पन्नी से 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे। इसमें से कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करते थे, जबकि बाकी स्मैक को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार पहुंची जनता के द्वार, कोटाबाग शिविर में समस्याओं के समाधान के साथ योजनाओं का लाभ

इस मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 213/2026 के तहत धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय नेगी (22 वर्ष) निवासी धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर तथा मोहम्मद आलम (25 वर्ष) निवासी कदीमा मस्जिद के पास, रामनगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में मानसून की पहली बड़ी मार, बाजार से लेकर सड़क तक पानी ही पानी

इस कार्रवाई में 7.34 ग्राम अवैध स्मैक तथा मोटरसाइकिल संख्या UK06V-2398 बरामद की गई।

सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक ललित पांडे, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।