उत्तराखण्ड क्राइम लालकुआं

32 पाउच कच्ची शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया व्यक्ति……

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने 32 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरे जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके मद्देनजर सोमवार देर रात बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से हरड़ा में पसरा मातम, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो

 

इधर चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्कारी की शिकायतें मिल रही थी जिसे देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया और जगत सिंह कोरंगा पुत्र स्व त्रिलोक सिंह निवासी शांतिनगर बिन्दुखत्ता को 32 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में दिखी देवभूमि की लोकसंस्कृति, प्रवासी उत्तराखंडियों का हुआ आत्मीय स्वागत

साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी शिकायतें मिल रही है जिसे देखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा।इधर गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट और राजेश कुमार शामिल थे।