उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को एक किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा वर्तमान में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नगर रुद्रपुर के निर्देशन में जनपद उधम सिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर SOG/ANTF  टीम को जनपद उधमसिंहनगर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए थे जिस क्रम में दिनांक 11/5/2024 को श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल अरेस्ट और यूपीआई फ्रॉड से बचाएगी जागरूकता, नैनीताल पुलिस ने तेज किया अभियान

 

रुद्रपुर महोदय प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर व प्रभारी SOG/ANTF उधमसिंहनगर के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग के दौरान रुद्रपुर क्षेत्र में रामपुर रोड के पास मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त शंकर सिंह पुत्र दीवान सिंह  निवासी पचनाई पोस्ट अमोड़ी थाना लोहाघाट चंपावत की कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है बरामदा चरस के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया

 

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस की पहल, डायल 112 की दी जानकारी

कि मैं यह चरस अपने गांव से छोटे-छोटे टुकड़ों में इकट्ठा कर रुद्रपुर में बेचने का काम करता हूं अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में FIR नंबर 242/ 2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु 2500 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, नैनीताल में चार लोग जिला बदर

गिरफ्तार अभियुक्त

शंकर सिंह पुत्र दीवान सिंह  निवासी पचनाई पोस्ट अमोडी थाना लोहाघाट चंपावत

 बरामदा माल

1 किलो 10 ग्राम अवैध चरस

अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल