उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पिथौरागढ़ की बेटी हेमा भाट को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की पदोन्नति….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/पिथौरागढ़ – देवभूमि उत्तराखंड की एक और बेटी ने देश सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पिथौरागढ़ जनपद के ग्राम सिरतोली की निवासी हेमा भाट को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

हेमा भाट, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर उमेद सिंह भाट की पुत्री हैं। उनका परिवार वर्तमान में हल्द्वानी के डिफेंस कॉलोनी, भगवानपुर रोड, हिम्मतपुर तल्ला में निवास करता है। सैन्य परंपरा और अनुशासन के माहौल में पली-बढ़ीं हेमा ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर सेना में विशिष्ट पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पर्यटक युवती से दुष्कर्म की कोशिश......

उन्होंने 1 मार्च 2010 को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS), आर्मी मेडिकल कोर (AMC) में कमीशन प्राप्त किया था। करीब 15 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने एक नर्सिंग अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का परिचय दिया।

देश के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें 26 जनवरी 2023 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इसी लगन और उत्कृष्ट कार्य के चलते 1 मार्च 2026 को उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्तमान में वे एक एयर फोर्स स्टेशन के मेडिकल यूनिट में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कड़क धूप का असर, मौसम में जल्द बदलाव के संकेत….

हेमा भाट के पति कर्नल भीष्म चौहान भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। दोनों पति-पत्नी वर्तमान में पंजाब में तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में गृहमंत्री अमित शाह, जनसभा और प्रदर्शनी उद्घाटन में करेंगे शिरकत….

उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश की युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन सोबन सिंह भड़ (सेवानिवृत्त) ने खुशी जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

लेफ्टिनेंट कर्नल हेमा भाट की सफलता इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।