उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

उत्तराखंड: बागेश्वर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग….

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर – उत्तराखंड के पर्वतीय जिले बागेश्वर में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह 7:48 बजे धरती हिलने का अहसास होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र कपकोट क्षेत्र में बताया गया है, जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े हत्या, मूकदर्शक बना सिस्टम और खामोश होती गई गुंजन......

कोई नुकसान नहीं, प्रशासन अलर्ट

राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और जिले की किसी भी तहसील या गांव से अब तक किसी प्रकार की क्षति की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। भूकंप संभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति से परे सौहार्द: धामी ने रावत को भेंट किए खुद उगाए चावल….