उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री कैड़ा ने सड़क सुधार कार्य को स्वीकृति दिलाई….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को धारी ब्लॉक के कसियालेख से चौखुटा-पोखराड-मोटर मार्ग पर 5 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया। इस सड़क मार्ग पर वर्षों से खराब हालात के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में नशे का बढ़ता कारोबार, नौ माह में 8.345 किलो स्मैक और 54 किलो चरस जब्त

मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की मांगों को देखते हुए PWD विभाग से DPR तैयार कर शासन को भेजने और मुख्यमंत्री से धनराशि स्वीकृति प्राप्त करने का कदम उठाया। आज के शुभारम्भ अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  वार्ड 6 में कचरा पृथक्करण की पांच कार्यशालाएं, 100 परिवारों को समझाया स्वच्छता का पाठ

इस मौके पर धारी ब्लॉक के सुन्दरखाल, लेटीबुगा, सुनकिया, बूढ़ीबना, लोद और गल्ला सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने मंत्री का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण कार्य जारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जा रहा है। मंत्री ने ग्रामीणों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।