उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

महिला समूहों के कार्यक्रमों में भी चला पौड़ी पुलिस का जनजागरूकता अभियान……

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में महिला थाना श्रीनगर द्वारा अदिति वेडिंग प्वाइंट श्रीनगर में हो रहे महिलाओं के कार्यक्रम समारोह में जाकर वहां पर उपस्थित महिलाओं व देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग में जाकर महिलाओं व स्कूली बच्चों से वार्ता कर उन्हें महिला सम्बन्धी अपराधों जैसे घरेलू उत्पीड़न,घरेलू हिंसा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सचिव से की दो-टूक बात….

 

साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी देकर बचाव के उपाय बताये गये। इसके अलावा यदि किसी के साथ इस प्रकार की कोई आपराधिक घटना होती है तो तुरंत आपातकालीन नम्बर डायल-112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और उत्तराखंड पुलिस ऐप पर घटना की जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, अवैध कब्जों पर धारा 81 के तहत कार्रवाई.... 

पुलिस टीम।

1.थानाध्यक्ष श्रीमती संध्या नेगी

  1. आरक्षी 177 ना0पु0 श्री मनोज भट्ट