उत्तराखण्ड क्राइम पौड़ी

युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- दिनांक 16.05.2024 को स्थानीय निवासी सतपुली ने थाना सतपुली पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि इमरान पुत्र अब्दुल वहिद निवासी सतपुली जनपद पौडी गढवाल ने  वादिनी की बाथरुम में नहाते वक्त विडियो बनाई तथा वादिनी के साथ लैंगिग शोषण किया । इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सतपुली पर मु0अ0सं0 20/2024 धारा 376,354(ग) भादवि पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  वार्ड 6 में कचरा पृथक्करण की पांच कार्यशालाएं, 100 परिवारों को समझाया स्वच्छता का पाठ

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद पौड़ी गढ़वाल  लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए अभियोग का सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया ।

 

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार से पहले बेतालघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, घी का नमूना जांच को भेजा

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.05.2024 को अभियुक्त इमरान पुत्र अब्दुल वहिद निवासी सतपुली, जनपद पौडी गढवाल को नयार पुल के समीप पौड़ी रोड़, सतपुली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

पंजीकृत अभियोग  मु0अ0सं0- 20/2024 धारा 376,354(ग) भादवि0 थाना सतपुली, जनपद पौड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-दून हाईवे पर फिर हादसा, बेकाबू ट्रक ने आईआरबी वाहन को मारी टक्कर

नाम व पता अभियुक्त इमरान पुत्र अब्दुल वहिद उम्र 40 वर्ष, निवासी सतपुली जनपद पौडी गढवाल।

पुलिस टीम म0उ0नि0 प्रियंका नेगी

हेoका0 33 नाoपु0 कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।