उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सतर्क, छात्राओं को दिए सुरक्षा टिप्स

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस ने स्कूलों के आसपास निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, सीपीयू और चौकी प्रभारियों को विद्यालयों के आसपास नियमित पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, NBW और धारा 82 की थी कार्रवाई

एसएसपी ने निर्देशित किया है कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय विशेष रूप से गश्त बढ़ाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में विद्यालय आ-जा सकें और अभिभावकों में भी सुरक्षा को लेकर विश्वास बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मलबा आया तो खुद मौके पर पहुंचे SSP, जेसीबी लगाकर खुलवाया हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग

इसी क्रम में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पांडे, महिला उपनिरीक्षक आरती तथा सीपीयू हल्द्वानी की टीम द्वारा विद्यालयों के बाहर छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और पुलिस सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा डायल 112 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खूनी विवाद, 25 वर्षीय युवक की मौत

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि नैनीताल पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस सहायता ले सकती हैं।