उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पिछले 1 महीने से हल्द्वानी के एक घर में लग रही रहस्मयी आग…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक)  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत हल्द्वानी के एक रहस्यमयी घर में पहुंचे जो पिछले 1 महीने से दहशत के साए में जी रहा है। इस घर में एक के बाद एक विचित्र घटनाएं घट रही हैं अखबारों और मीडिया में खबर सुनने के बाद कमिश्नर दीपक रावत भी इस रहस्यमयी घर में पहुंचे और घर के लोगों से पूरी जानकारी जुटाई दरअसल हल्द्वानी का एक परिवार इन दिनों दहशत के साए में जी रहा है

 

मामला शहर के तल्ला गोरखपुर निवासी उमेश पांडे का मकान इन दिनों रहस्यमयी आग के लिए पहेली बनी हुई है। घर में बिजली के कनेक्शन काटने के बावजूद भी घर में जगह जगह बार-बार आग लग रही है ऐसे में परिवार पूरी रात सो नहीं पा रहा है पूरे मामले में विद्युत विभाग और जिला प्रशासन इस रहस्यमई लगने वाली आग की जांच में जुटा हुआ है पीड़ित परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद उनके बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गया आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग को बुलाकर घर का कनेक्शन कटवा दिया

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन, NDPS एक्ट में मामला दर्ज….

 

लेकिन कनेक्शन कटने के बाद भी घर में लगे जगह-जगह लगे प्लास्टिक के बिजली के बोर्ड और तार फिर से अचानक जलने लगे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पिछले 20 दिनों में घर में जगह जगह आग लग रही है। बंद लोहे अलमारी और बंद बेड के अंदर रखे कपड़े के अलावा बेड पर रखे गद्दों में भी आग लग गई। पिछले 20 दिनों से आग लगने की करीब 20 घटनाएं हो गई है। यहां तक की बीते बुधवार को घर के बाहर रखे बिना विद्युत कनेक्शन कूलर में अचानक आग लग गई लगातार रुक रुक कर लग रही आज के बाद पूरा परिवार दहशत में है

 

यह भी पढ़ें 👉  प्रवर्तन इकाइयों की सख्ती से बढ़ा राजस्व, लक्ष्य के करीब पहुंचा राज्य कर विभाग….

घर का पूरा सामान खाली कर बाहर को रख दिया है परिवार के सभी सदस्य पूरी रात जागकर आग लगने की घटना की चौकीदारी कर रहे हैं परिवार का कहना है कि अचानक धुआं और जलने की बदबू आ रही है जिसके बाद परिवार के सदस्य दौड़कर आपको बुझा रहे हैं जिससे पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले में विद्युत विभाग घर का विद्युत कनेक्शन काटकर घर में अर्थ भी लगवाया लेकिन अर्थ लगने के बाद भी फिर से अचानक घर में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नशे के खिलाफ अभियान तेज, स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा….

 

लगातार हो रही घटना के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी अब पूरे मामले में जिला प्रशासन और पुलिस इस रहस्यमई घटना को जांच में जुटी हुई है।अब मौके पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पूरे घर का स्थलीय निरीक्षण किया और परिवार के लोगों से बात की जिसके बाद उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है कि घर में आग लगने के कारणों को तलाशा जाए, यदि फिर भी पता नहीं चलेगा तो अन्य प्रकार की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।