उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने की पहल, विवाह पंजीकरण शिविर में बांटे प्रमाण पत्र….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीनगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नगर निगम कार्यालय परिसर में लगाया गया, जिसमें न केवल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया, बल्कि आम जनमानस ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। विवाह पंजीकरण को लेकर इस पहल को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्वयं अपना विवाह पंजीकरण कराकर जागरूकता की मिसाल पेश की और शिविर में पंजीकरण कर रहे अन्य नागरिकों को उनके विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने पंजीकरण की प्रक्रिया की पारदर्शिता व सरलता को रेखांकित करते हुए नागरिकों से अपील की कि वे भी इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ उठाएं और अपने विवाह को कानूनी रूप से दर्ज करवाएं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, नशे के खिलाफ कड़ा संदेश….

अब तक नगर निगम में लगभग 8500 विवाह पंजीकरण पूरे किए जा चुके हैं, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। इससे पूर्व, नगर निगम के समस्त 60 वार्डों में भी शिविर लगाकर रजिस्ट्रेशन कराए गए थे, जिनमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि लोग अब सरकारी दस्तावेज़ों और वैध विवाह पंजीकरण को लेकर गंभीर होते जा रहे हैं।

नगर निगम प्रशासन द्वारा आगामी 7 अगस्त 2025 से 13 अगस्त 2025 तक पुनः एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत सभी 60 वार्डों में नि:शुल्क विवाह पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। यह अवसर उन सभी लोगों के लिए विशेष है जो अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएं, नए दायित्वों के लिए रवाना हुए अधिकारी….

सरकार की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विवाह पंजीकरण की शुल्क राशि को पूर्ण रूप से माफ किया गया है, यानी अब यह सेवा पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य आम जनता को अधिकाधिक लाभ पहुंचाना और विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक अनुबंध को कानूनी रूप देना है।

यह भी पढ़ें 👉  अखंड महानाम संकीर्तन से गूंजा आनंदखेड़ा, भक्तिमय माहौल….

नगर निगम प्रशासन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं, विवाह पंजीकरण कराएं, और इस अभियान को सफल बनाएं। पंजीकृत विवाह प्रमाण पत्र न केवल दस्तावेज़ों में उपयोगी होता है, बल्कि पारिवारिक, सामाजिक और कानूनी मामलों में भी अहम भूमिका निभाता है।