उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रैली में पहुँचे कार्यकर्ताओ का विधायक शिव अरोरा ने जताया आभार….

ख़बर शेयर करें -

विधायक शिव अरोरा ने आभार रैली को सफल बनाने के लिये विधानसभा के सभी कार्यकताओ का जताया आभार….

रुद्रपुर- हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में हजारों युवाओं ने भरी हुंकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में लाये गये सख्त नकल विरोधी कानून पर युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित आभार रैली में हजारों की संख्या में युवा हल्द्वानी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने पहुँचे। वही रुद्रपुर विधानसभा से रैली के सयोजक और क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा ने हजारों युवा महिलाओ को हल्द्वानी रामलीला मैदान के लिये बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के मैदान में गूंजा बल्ले और गेंद का जज़्बा….

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रदेश में लाये सख्त नकल विरोधी कानून जो दर्शाता है कि उत्तराखंड में होने वाली भर्ति परीक्षा में पारदर्शिता को सुनिश्चित करता है। वही विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा से हल्द्वानी रामलीला मैदान आभार रैली में पहुँचे कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का प्रहार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी….

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हल्द्वानी में हुई रैली ऐतिहासिक रही जो दर्शाता है कि उत्तराखंड की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है उनके द्वारा लगातार प्रदेश हित मे लिये जा रहे निर्णय को सराहा रही है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हल्द्वानी रैली में उमड़े जनसैलाब ने उत्तराखंड में लाये गये सख्त नकल विरोधी कानून का पूरे जोश से समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जनपद में तड़के शुरू हुआ हाई-अलर्ट चेकिंग अभियान….