उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

धारी पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

ख़बर शेयर करें -

धारी (भीमताल) – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक का दौरा कर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और भाजपा पदाधिकारियों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क किया और जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का काउंटडाउन शुरू, स्वास्थ्य से लेकर हेलीकॉप्टर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मंत्री कैड़ा ने कहा कि जिन गांवों तक अब तक सड़क सुविधा नहीं पहुंच पाई है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के अंतर्गत शामिल कर भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर बसे गांवों तक भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई संत कबीर जयंती, समानता और सद्भाव का लिया संकल्प

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  57 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का अभियान लगातार जारी

कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।