उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

ज़िले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने गौलापार में लगाया जनता दरबार अनुपस्थित रहे कुछ अधिकारी……….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-ज़िले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने गौलापार में जनता दरबार लगाया जिसमें क्षेत्र वासियों ने विभिन्न समस्याएं रेखा आर्य के समक्ष रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि कुछ समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। वहीं जनता दरबार में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचने पर मंत्री रेखा आर्य ने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा है। बताते चलें कि यहां गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में जनता दरबार का कार्यक्रम आयोजित किया गया

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गैस संकट गहराया, इंडेन एजेंसी पर लोगों का प्रदर्शन........

 

जिसमें क्षेत्रवासियों ने सिंचाई, जन सेवा केंद्र से जुड़ी महिलाओं को उद्योग विभाग से निशुल्क प्रशिक्षण दिलाए जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने, आर्थिक सहायता, अंत्योदय कार्ड बनाने लोगों की परेशानी सहित नहर की मरम्मत एवं बेसहारा आवारा पशुओं की समस्याओं के समाधान हेतु मंत्री रेखा आर्य को अवगत कराया जिस पर कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया साथ ही जो समस्याओं का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ‘राजस्व लोक अदालत’ का आयोजन, समयबद्ध और सरल न्याय पर जोर….

 

इधर गौलापार भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां जनता दरबार लगाने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है और कई समस्याओं का समाधान भी हुआ है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिकारी एवं मंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनता दरबार लगा रहे हैं इसी क्रम में जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने यहां जनता दरबार लगाया है और लोगों की समस्याएं सुनी है और जल्द ही लालकुआं विधानसभा के कई स्थानों को चयनित कर के वहां पर भी जनता दरबार शिविर आयोजित कराए जाएंगे।