उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

महिलाओं को वस्तु बताने वाली सोच के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा सार्वजनिक मंच से दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल शर्मनाक और निंदनीय है, बल्कि देश की महिलाओं और बच्चियों की गरिमा पर सीधा हमला है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि इस प्रकार का बयान महिलाओं को वस्तु के रूप में प्रस्तुत करता है और मानव तस्करी, बाल विवाह, महिला शोषण एवं लैंगिक अपराधों जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों को सामान्य बनाने वाली विकृत मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मंत्री के परिवार से जुड़ा ऐसा बयान संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और महिला अधिकारों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कोर्ट सख्त: गर्भवती पर हमला करने वालों को सजा और जुर्माना........

उन्होंने इस मामले को और भी गंभीर बताते हुए कहा कि यह बयान ऐसे परिवार से आया है, जिसकी सदस्य स्वयं राज्य में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह मंत्रालय महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए गठित किया गया है। ऐसे में इस तरह की भाषा सरकार की कथनी और करनी के बीच गहरे अंतर को दर्शाती है।

महिला कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बच्चों की प्रतिभा का मंच बना सरस मेला, विजेताओं को किया गया सम्मानित….

ज्योति रौतेला ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस इस मामले में निम्नलिखित मांगें करती है—

  1. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य इस पूरे प्रकरण पर तत्काल सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
  2. गिरधारी लाल साहू अपने अमानवीय और आपत्तिजनक बयान के लिए देश व प्रदेश की समस्त महिलाओं और बच्चियों से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें।
  3. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय इस बयान का संज्ञान लेते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 1261 केंद्रों पर 2.15 लाख छात्र देंगे परीक्षा.......

ज्योति रौतेला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और उसके प्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की सोच को संरक्षण दिया गया, तो महिला कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड और महिलाओं को लेकर दिए गए इस बयान के विरोध में दिनांक 2 जनवरी 2026 को महिला कांग्रेस मंत्री रेखा आर्य के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव करेगी। महिला कांग्रेस ने दो टूक कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान पर किसी भी प्रकार का हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।