उत्तराखण्ड ज़रा हटके

एलपीजी सिलेंडर महंगे, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये का हुआ….

ख़बर शेयर करें -

देश की आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है, क्योंकि घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी अंतरराष्ट्रीय तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण हैं।

14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है, मुंबई में 852.50 रुपये से 912.50 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये से 909 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये से 928.50 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में होटल कांड: महिला से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार......

इसी तरह, 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली में यह सिलेंडर 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये, मुंबई में 1720.50 रुपये से 1835 रुपये, कोलकाता में 1875.50 रुपये से 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से 2043.50 रुपये हो गई है। यह वृद्धि 7 मार्च, 2026 से लागू हो गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद न केवल आम घरों में रसोई खर्च बढ़ेगा, बल्कि छोटे और बड़े व्यापारियों के लिए भी कमर्शियल गैस की लागत में भारी बढ़ोतरी होगी। इससे रोजमर्रा की जरूरतों पर सीधा असर पड़ेगा और आम जनता की जेब पर अतिरिक्त दबाव आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में घर में घुसकर हमला, महिलाओं से अभद्रता और जेवर लूटने का आरोप......

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय घरेलू गैस की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मार्केट के उतार-चढ़ाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण बढ़ती रहेंगी, इसलिए जनता को तैयार रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज….