उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

चैती मेले को लेकर काशीपुर प्रशासन अलर्ट, डोला यात्रा की तैयारियां तेज….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – काशीपुर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध चैती मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मां मां बाल सुंदरी देवी का भव्य डोला मंगलवार मध्यरात्रि नगर मंदिर से चैती मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा, जिसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस महत्वपूर्ण आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उप जिलाधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वप्न किशोर सिंह और तहसीलदार पंकज चंदोला ने पंडा परिवार के साथ डोला मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खोखरा देवी मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ साल की पीड़ा के बाद न्याय: जनार्धन बिंजोला को सजा सुनाई गई….

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूरे डोला मार्ग का पॉइंट-टू-पॉइंट निरीक्षण किया गया है और जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सुरक्षा बलों को ब्रीफ कर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खोखरा मंदिर और चैती मेला क्षेत्र में 32-32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सड़क हादसा, चाऊमीन खा रहे युवक हुआ मृत….

वहीं उप जिलाधिकारी ने बताया कि डोले के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव चलते हैं, ऐसे में मार्ग की साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पूरे रूट का निरीक्षण कर साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि प्रकरण में कार्रवाई तेज, प्रभावित परिवारों तक पहुंची प्रशासन की टीम........

प्रशासन का लक्ष्य है कि चैती मेला श्रद्धा, भव्यता और सुरक्षा के साथ संपन्न हो, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।