उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

SSP नैनीताल के निर्देश पर सघन चेकिंग, फर्जी नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म वाले वाहन चालकों पर शिकंजा

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन कर अवैध काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और नीली बत्ती लगाकर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग कर कार्रवाई कर रही है।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनमें अवैध काली फिल्म, नियम विरुद्ध नीली बत्ती, फर्जी नंबर प्लेट या पुलिस एवं सरकारी विभागों के नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशा कारोबारियों पर शिकंजा, लालकुआं पुलिस ने 68 पाउच अवैध शराब समेत एक दबोचा

 भवाली में ब्लैक फिल्म हटवाई

निरीक्षक यातायात भवाली महेश चन्द्रा द्वारा भवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक वाहन में लगे काले शीशों (ब्लैक फिल्म) को मौके पर ही उतरवाया गया और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 हल्द्वानी में फर्जी स्टाइल नंबर प्लेट पर कार्रवाई

वहीं निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पाण्डे द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक वाहन संख्या MP09BF 4149 की नंबर प्लेट इस प्रकार बनाई गई थी कि दूर से देखने पर “यादव” लिखा हुआ प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने इसे मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  डिलिवरी कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा, नौकरी दिलाने के नाम पर 4.44 लाख की ठगी

अवैध नीली बत्ती लगी कार सीज

हाल ही में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध कार को सीज किया। वाहन पर अवैध नीली बत्ती लगी हुई थी और उस पर “Delhi Police” लिखा गया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर सख्त हुई प्रशासनिक कार्रवाई, तीन व्यक्तियों को ‘गुंडा’ घोषित किया गया

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून सबके लिए समान है और फर्जी रौब दिखाने, अवैध हूटर-नीली बत्ती लगाने, काली फिल्म चढ़ाने तथा नियम विरुद्ध मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।