उत्तराखण्ड किच्छा ज़रा हटके

मई तक ओपीडी शुरू करने के निर्देश, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर डीएम नाराज….

ख़बर शेयर करें -

किच्छा नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था नागार्जुन कन्सट्रक्शन कम्पनी (एनसीसी) को श्रमिकों और उपकरणों की संख्या बढ़ाकर आगामी मई माह तक अस्पताल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक एवं ओपीडी भवनों को प्राथमिकता से पूरा कर शीघ्र ओपीडी सेवाएं शुरू करने पर जोर दिया। साथ ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की पहल रंग लाई, रुद्रपुर में सजा आजीविका मेला….

जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एसटीपी और ड्रेनेज कार्यों की भी समीक्षा कर प्रत्येक पखवाड़े प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। निरीक्षण में बताया गया कि अस्पताल भवन के दो फ्लोर मई तक तथा शेष कार्य जुलाई तक पूर्ण करने का लक्ष्य है, जबकि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ आवासों का 80–85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्रवासियों को शीघ्र आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  फिट इंडिया अभियान के तहत मेला-2026 में युवाओं का उत्साह चरम पर….