उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

तानाशाही का रवैया अपनाकर काम कर रही डबल इंजन की सरकार- इंद्रपाल आर्या………..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-लालकुआं पहुंचे कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने सरकार की नीतियों पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा डबल इंजन सरकार जनविरोधी नीतियों के तहत काम कर रही है और इसका खामियाजा देश और प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यहां नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आलम यह है कि शराब की कीमतों में कटौती की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  पंत कॉलोनी में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई अंग्रेजी शराब,स्कूटी सवार गिरफ्तार

 

तो वही किताबों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार का ध्यान किस ओर है। आज गरीब तबके के लोगों के समक्ष अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर अच्छी शिक्षा मुहैया कराना मुसीबत का सबब बन चुका है जबकि सरकार शराब सस्ती करने पर तुली हुई है जिससे समाज पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है, युवा बेरोजगार है मगर सरकार को जन सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है और तानाशाही का रवैया अपनाकर काम कर रही है जिसका उदाहरण राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करवाने से साफ जाहिर होता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा की प्रेसवार्ता, राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग

उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है और अब जनता जाग चुकी है आने वाले निकाय चुनाव हो या लोकसभा चुनाव जनता ही इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी और कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता स्थापित होने के बाद विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करते हुए महंगाई पर लगाम लगाने का काम करेगी।