उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

इंडिया कैप्टन्स का जीत से आगाज, मुंबई स्पार्टन्स को 23 रन से हराया….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – Legends League Cricket के टी20 मुकाबलों का आगाज बुधवार शाम Indira Gandhi International Stadium Gaulapar में हुआ। उद्घाटन मैच में India Capitals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai Spartans को 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉  इंग्लैंड के समाजसेवी डेविड हापकिंस को बागेश्वर में अंतिम विदाई, बेटी ने दी मुखाग्नि....

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इंडिया कैप्टन्स के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत टीम ने मुंबई स्पार्टन्स पर बढ़त बनाए रखी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई स्पार्टन्स की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 23 रन से मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पर्यटक युवती से दुष्कर्म की कोशिश......

मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया और पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में रोमांचक माहौल बना रहा।

टी20 लीजेंड्स लीग क्रिकेट के इस मुकाबले के साथ ही हल्द्वानी में क्रिकेट का बड़ा आयोजन शुरू हो गया है। आगामी मैचों में भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  T-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मा