उत्तराखण्ड ज़रा हटके

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट पहाडो में हो सकती है बर्फ़बारी…

ख़बर शेयर करें -

उत्‍तराखंड में मौसम ने अब करवट बदल ली है। मौसम विभाग आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम बदलने से प्रदेश के अधिकतम आवर न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, राज्यभर में निकलेगी पैदल यात्राएं….

 

पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। दिन ब दिन ठंड में हो रहा इजाफाप्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हल्के हिमपात के दो से तीन दौर हो चुके हैं। जिससे प्रदेश में दिन ब दिन ठंड में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम आंशिक बादल छा गए।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने दिया संदेश – ‘गुणवत्ता ही प्रगति का आधार’….

 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।