उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

महापौर की मौजूदगी में 8 नए पार्षदों ने ली शपथ, नगर निगम बोर्ड में हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले गुरुवार को नगर निगम सभागार में नवमनोनीत आठ पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त की उपस्थिति में सभी मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षदों ने विधिवत अपना कार्यभार संभालते हुए पहली बार नगर निगम की बोर्ड बैठक में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश ने बढ़ाई पहाड़ की मुश्किलें, भूस्खलन से दर्जनों मार्ग बंद; मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा

उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग-3 के आदेश के अनुपालन में आयोजित इस समारोह में विनीत पाण्डे, अनिल बंसल, पनराम, भरत बिष्ट, श्रीमती जानकी पोखरिया, संदीप नन्दन जोशी, प्रेम सिंह पाती और हरीश जोशी ने पार्षद पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच सड़क पर आया मलबा, ज्योलीकोट पुलिस ने जेसीबी लगाकर खुलवाया मार्ग

शपथ ग्रहण के साथ ही सभी मनोनीत पार्षद अब नगर निगम की बोर्ड बैठकों में भाग लेते हुए शहर के विकास, जनहित से जुड़े प्रस्तावों, आधारभूत सुविधाओं और नगर प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

समारोह में नगर निगम के अधिकारी, निर्वाचित पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक की कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद आंदोलनकारियों के बलिदान को किया याद, सम्मान परिषद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा