उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

सितारगंज में अस्पताल बना रणभूमि महिला की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूटा….

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – उधम सिंह नगर जिले के एस.एच. अस्पताल सितारगंज में बीती रात प्रसव के बाद एक महिला की मृत्यु हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वदेशी की रौनक से खिला गांधी पार्क 300 से अधिक स्टॉलों ने सजाई दिवाली की दुकानें….

जानकारी के अनुसार, शक्ति फार्म नंबर दो निवासी 25 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार रात एस.एच. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई दुग्ध व्यवसायी निकला लकड़ी तस्कर, बेशकीमती सागौन जब्त….

परिजनों का कहना था कि “डॉक्टर अतुल पांडे और डॉक्टर रिचा अस्पताल छोड़ें, हमें हमारी बेटी वापस चाहिए या फिर अस्पताल बंद करो।” आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे वहां भर्ती अन्य मरीजों में भी दहशत का माहौल फैल गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल प्रशासन और परिजनों दोनों पक्षों से बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में पुलिस का छापा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 7 लोग गिरफ्तार….