उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

फायर सर्विस चालक श्री महावीर सिंह नेगी के आकस्मिक निधन होने पर पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जनपद के फायर सर्विस पौड़ी में नियुक्त फायर सर्विस चालक श्री महावीर सिंह नेगी, निवासी-ग्राम मलेथा, पोस्ट-चाई दमराडा, पौड़ी गढ़वाल,उम्र 55 वर्ष का दिनांक 03.07.2024 को ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा जॉच उपरान्त उन्हें मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बरसात के बीच नहर में कार गिरी एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत, तीन घायल….

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह और पुलिस परिवार द्वारा स्व0 महावीर सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ससम्मान पुलिस गार्ड के शोक सलामी देने के साथ पुलिस लाईन पौड़ी में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। स्व0 महावीर सिंह वर्ष 1988 से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार बारिश से हल्द्वानी में संकट, कोल्हापुर क्षेत्र में चेक डैम बहा, निर्माण कार्य प्रभावित….