उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी: शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने से युवक की मौत, जांच जारी….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुखानी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद युवक ने कथित रूप से शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में समस्याओं की बौछार, खटीमा में 92 शिकायतें दर्ज, 22 का तुरंत निस्तारण, डीएम ने अधिकारियों को किया सख्त

कुसुमखेड़ा के नारायण नगर निवासी 38 वर्षीय प्रदीप आर्य की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिवार के मुताबिक, प्रदीप की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। इसी दौरान फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रदीप बाजार से शराब लेकर आया और उसमें कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर सेवन कर लिया।

मुखानी पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप पेशे से पेंटर था और घटना से पहले वह काम से घर लौटा था। इसके बाद फोन पर हुए विवाद ने उसे यह कदम उठाने के लिए उकसाया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के निर्देश पर सघन चेकिंग, फर्जी नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म वाले वाहन चालकों पर शिकंजा

परिजनों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। प्रदीप अपने दो भाइयों में बड़ा था और उसके परिवार में 13 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय बेटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई तेज, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।