उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, बस पलटने से मची चीख-पुकार…….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालनैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर शुक्रवार सुबह खूपी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें केमू की एक बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रही केमू बस (यूके 04 पीए 1112) सुबह करीब 7 बजे खूपी के पास पहुंची। इसी दौरान बस चालक ने भवाली की ओर जा रहे एक टैक्सी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाया मेकअप कला का हुनर, विशेषज्ञों ने स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

 

आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट, एडीएम सौरभ असवाल ने सभी विभागों को 24x7 कंट्रोल रूम और त्वरित रिस्पॉन्स के दिए निर्देश