उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी- पूरे शहर की गुल बिजली से लोग परेशान…….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शहर और ग्रामीण इलाकों में सोमवार दिन के समय कंप्लेन रोस्टिंग ने लोगों को रुलाया, वहीं शाम सवा सात बजे से इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते पूरे हल्द्वानी में ब्लैकआउट रहा। रात करीब आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी को CGHS में एम्पेनलमेंट; विशेषज्ञ उपचार होगा कैशलेस

 

विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण के चलते उर्जा निगम शटडाउन ले रहा है। इस कारण दिन में आठ से 10 बार बिजली आ-जा रही है। कंप्लेन रोस्टिंग के कारण हर दिन तीन से चार घंटे बिजली गुल हो रही है। भीषण गर्मी के साथ बार-बार बिजली गुल होने से नलकूपों का संचालन भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देर रात बेकाबू कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत; एक घायल

 

चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी ललित पंत ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवलचौड़ निवासी हरेंद्र सिंह का कहना है कि अप्रैल से लगातार बिजली संकट बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने बढ़ाया कदम, एडीएम ने धरनास्थल पर पहुंचकर सुनी मांगें

साथ ही कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ईई ग्रामीण बेगराज सिंह ने बताया कि बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए रोस्टिंग हो रही है। सोमवार शाम को इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।