उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी-मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल ‘नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात कर किया प्रोत्साहित….. 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ‘नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वागत गीत सुनाया। दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्रियों ने नवरात्रि के मौके पर दिव्यांग बच्चों का कन्या पूजन कर उनके पैर धोकर उन्हें उपहार दिए। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी जी ने शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को दिव्यांग का नाम दिया है

यह भी पढ़ें 👉  15 दिन में 15 हजार लोगों की स्वगणना का लक्ष्य, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

 

वह अपने आप में प्रेरणा का काम करता है और वह ‘नैब’ में आकर इन बच्चों से मिले हैं जिस तरह सरकार दिव्यांग जनों के लिए कार्य कर रही है उसी तरह सरकार इस संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए और अवस्थापना सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करेगी वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में हो रही चीफ साइंस एडवाइजर गोलमेज सम्मेलन को लेकर कहा कि g20 सम्मिट के लिए पूरे देश भर में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बीच उत्तराखंड को तीन महत्वपूर्ण आयोजनों का अवसर दिया है

 

यह भी पढ़ें 👉  “नैनीताल-भीमताल जाने वाले पर्यटक ध्यान दें! वीकेंड पर बदलेगा हल्द्वानी का ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों पर रहेगी रोक”

उनमें आज हो रहा गोलमेज सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से भव्य एवं भव्य स्वागत हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि विदेशी मेहमानों को इसे देखकर बेहद खुशी हुई होगी और वह उत्तराखंड के इस समृद्ध संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम करेंगे।