उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में श्रद्धा और परंपरा संग हुआ भव्य होलिका दहन….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर के प्राचीन होली ग्राउंड में आस्था, परंपरा और श्रद्धा के साथ होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में होलिका माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस सहायता केंद्र और विशेष मोबाइल टीमें रहेंगी तैनात

शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली ग्राउंड में एकत्रित हुए। पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-पाठ के बाद अग्नि प्रज्वलित की गई। ‘भक्त प्रह्लाद की जय’ और ‘होलिका माता की जय’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने जलती होलिका की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  18 साल की उम्र में दुनिया को चौंकाने वाले निशानेबाज़ "जसपाल राणा" का हुआ निधन,, खेल जगत में शोक की लहर,,

होलिका दहन के दौरान लोगों ने गेहूं और अन्य अनाज अग्नि में अर्पित किए। मान्यता है कि ऐसा करने से आने वाले वर्ष में अच्छी फसल और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस अवसर पर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। अब 4 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शहर के बाजारों और घरों में जोर-शोर से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालकों को राहत: भूसे के भंडारण और बाहरी बिक्री पर जिलाधिकारी का बड़ा आदेश