उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

शादी का झांसा, 9 महीने तक शोषण कोर्ट के आदेश पर FIR….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरशादी का झांसा देकर करीब 9 महीने तक शारीरिक शोषण का शिकार बनी एक महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को आरोपी और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद आवास पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, जनहित के मुद्दों पर हुई सुनवाई

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी शरीफ पुत्र नबी जान (निवासी निपानिया, जनपद रामपुर) ने पहले नौकरी दिलाने का लालच दिया और फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी और उसके भाइयों ने न केवल शादी से इंकार किया बल्कि गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पर्यटकों की कार झील में गिरी, पुलिस की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन

पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह दो बच्चों की मां है। वह नौकरी कर बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात शरीफ से हुई। पहले तो उसने भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में उसे प्रताड़ित करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि कोतवाली में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मजबूर होकर उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने आदेश जारी कर पुलिस को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सट्टे की खाई-बाड़ी करते पकड़ा गया युवक, नकदी और पर्चियां बरामद