उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया गया…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया गया। इनके द्वारा  सीसीटीएनएस/ आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया। जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज….

 

जिसके फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार हेतु भेजा गया था। जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बढ़ी मुश्किलें.......

 

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी पूर्व में उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।