उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

पिताजी की पुण्यतिथि पर कालाढूंगी में आयोजित किया नेत्र जांच और उपचार शिविर…..

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी में आयोजित किया गया नेत्र जांच और उपचार शिविर,लोगों ने कराई जाँच…..

कालाढूंगी-(अब्दुल मलिक) विधानसभा में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक द्वारा अपने पिताजी की पुण्यतिथि में कालाढूंगी क्षेत्र के अन्तर्गत नई बस्ती वार्ड नम्बर 4 में नेत्र जांच और उपचार शिविर आयोजित किया गया शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों की जांच की गई। 10:00 बजे से ही मरीजों की एक-एक करके जांच प्रारंभ कर दी गई मेडिकल टीम द्वारा बहुत अच्छे तरीके से वार्ड नंबर 4 के लोगों के बीच उनकी आंखों की जांच कर जिन लोगों को ऑपरेशन की आवश्यकता थी

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक नारा, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज.......

 

उनके ऑपरेशन हल्द्वानी बड़े हॉस्पिटल में निशुल्क कराने का तय कर शिविर को सफल बनाया आंखों की जांच में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महमूद हसन बंजारा एवं उनकी पत्नी नसीम जहां तथा सामाजिक कार्यकर्ता शाकिर भाई द्वारा पूरी व्यवस्थाएं कर एक-एक कर मरीज को उनकी आंखों की जांच कराने में सहायता की वही उत्साहित होकर महेंद्र सामंत ,चंदन बिष्ट से भोपाल से गाड़ी एवं पंकज कंबोज तथा सूरज गोस्वामी इन सब ने भी आयोजित कैंप में व्यवस्थाओं को बनाने में सहयोग किया

 

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे कूड़े में मिला चार माह का भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी.......

सफलता की कैंप में 98 मरीज आंखों के देखे गए उनको जांच उपरांत निशुल्क दवा दी गई तथा जिनको ऑपरेशन की आवश्यकता है उनको तिथि निर्धारण होते ही हल्द्वानी बुलाकर ऑपरेशन कराया जाएगा ऐसा बतया। क्षेत्र के लोगों ने उत्साहित होकर भाजपा नेता मनोज पाठक के इस पुण्य कार्य के सापेक्ष उनके पिताजी के स्मृति में जो कैंप लगाया गया उसके लिए मनोज पाठक पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की धरोहर फिर खतरे में, हेरिटेज भवन में लगी आग से मचा हड़कंप….